विजयपुर: चंबल संभाग के कमिश्नर आरके मिश्रा ने शिवपुरी जिले के अनुभाग विजयपुर क्षेत्र का दौरा कर शासन की अयोजनाओ एवं विकास कार्यो की हकीकत जानी. साथ ही विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र में प्रगति पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश रेस्टहाउस विजयपुर पर दिये.
इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर त्रिलोचन गौड, एसडीओपी वीएस कुशवाह, तहसीलदार अशोक गोबाडिया, टीआई एससी पटेरिया, सीईओ जनपद ब्रहमेन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार कु. रेखा कुशवाह एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
आयुक्त चंबल संभाग आरके मिश्रा ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की दिशा में हैण्डपम्प एवं नलजल योजना का संधारण कार्य समय पर कराया जाए. उन्होने कहा कि ऐसे विकास एवं निर्माण कार्य जो प्रगति पर चल रहे है. उनको इसी माह पूर्ण किया जाए. साथ ही जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के अतंर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की दिशा में समय सीमा में कार्यवाही की जावे. उन्होने कहा कि प्रवासी मजदूरो के लिए मनरेगा के अंतर्गत 80 ग्राम पंचायतो के माध्यम से काम देने की व्यवस्था जारी रखी जावे. साथ ही पंजीकृत किये गये प्रवासी मजदूर साथ ही व्यवासायी और रोजगार देने वाले प्रतिष्ठान के माध्यम से रोजगार मेला आयोजित कर श्रमिको को उनकी के्रडिग्री के मान से रोजगार देने की दिशा में कदम उठाये जाए. उन्होने कहा कि धर्मस्व विभाग के माध्यम से छिमछिमा हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. जिसके निर्माण में मंदिर का प्राचीन स्वरूप भी दिखना चाहिए.
कमिश्नर चंबल मिश्रा ने कहा कि मंदिर हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर है. जिसको सजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होने कहा कि अच्छे कार्य करने की प्ररेणा भी मंदिरो से ही प्राप्त होती है. उन्होने कहा कि श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर में श्रृद्धालुओ के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं विकसित कराने की जरूरत है.
कमिश्नर ने मंदिर में लगाया पारस पीपल का पौधा
चंबल संभाग के कमिश्नर आरके मिश्रा ने विजयपुर क्षेत्र में स्थिति छिमछिमा हनुमान मंदिर के परिसर में पारस पीपल का पौधा लगाया. साथ ही पौधे की सुरक्षा के लिए टीगार्ड लगवाया. पौधे की सुरक्षा और पानी देने की व्यवस्था के संबंध में मंदिर मे निवास कर रहे श्रृद्धालुओ को जिम्मेदारी दी.
लोक निर्माण विभाग विजयपुर पर नागरिको की सुनी समस्याएं
चंबल संभाग के कमिश्नर आरके मिश्रा ने विजयपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय नागरिको की विभिन्न प्रकार की समस्या एवं कठिनाईया सुनी. साथ ही उनका निराकरण करने के लिए नागरिको को आश्वस्त किया.

