प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने घनेंद्र भारद्वाज को आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई की ओर से आधिकारिक तौर पर पार्टी का प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि घनेंद्र ने हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों के कामकाज से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
मालूम हो कि घनेंद्र भारद्वाज 25 वर्ष तक कांग्रेस में सक्रिय रहे और कांग्रेस में विभिन्न पदों पे रहकर कार्य किया। 2007 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर विकासपुरी से पार्षद का चुनाव लड़ा था।

