रांची:- घाटशिला विधायक सह जेएमएम जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें सरायकेला के आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने जांच के क्रम में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाया. एंजियोग्राफी के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उनके बेटे रॉबिन सोरेन ने बताया कि कल उन्हें डिस्चार्ड कर दिया जाएगा.

