BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घोष का बयान हिन्दुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने का है प्रयास : कौटिन्हो

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
घोष का बयान हिन्दुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने का है प्रयास : कौटिन्हो

घोष का बयान हिन्दुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने का है प्रयास : कौटिन्हो

Share on FacebookShare on Twitter

पणजी: कांग्रेस की एक नेता ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के एक हालिया बयान की आलोचना करते हुए कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बीफ खाने वाले अपने मंत्रियों एवं विधायकों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करनी चाहिए.

गौरतलब है कि घोष ने कहा था कि बीफ खाने वालों को कुत्ते का मांस भी खाना चाहिए. गोवा में कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा कौटिन्हो ने घोष से माफी की भी मांग की.

कौटिन्हो ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”जो आप कहते हैं उसका अनुपालन भी करते हैं. इसलिए हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह बीफ खाने वाले अपने मंत्रियों एवं विधायकों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करें या मुख्यमंत्री राज्य में आहार के रूप में बीफ खाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय से माफी मांगे.” गौरतलब है कि अन्य राज्यों की तरह गोवा में गोवंश के मांस पर रोक नहीं है.

कांग्रेस नेता ने घोष के बयान को ‘संवेदनहीन’ और ‘बेतुका’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं. कौटिन्हो ने आरोप लगाते हुए कहा, ”घोष का बयान हिन्दुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने का प्रयास है. यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करेगा.” उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक को अपना खानपान, परिधान और जीवनशैली चुनने का मौलिक अधिकार है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से सांसद घोष ने जनसभा में कहा था कि कुछ लोग विदेशी प्रजाति के पालतू कुत्ते का मल उठाने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उनके मन में मां के प्रति सम्मान नहीं है. उन्होंने कहा था, ”कुछ बुद्धिजीवी सड़क पर बीफ खाते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि वे कुत्ते का मांस भी खाएं. वह भी उनके सेहत के लिए अच्छा है इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे किस जानवर का मांस खाते हैं लेकिन रोड पर क्यों? वे घर में खाएं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की ओर से बना 3.8 किमी लम्बा सड़क, यात्रियों को नहीं लेना होगा वीजा

Next Post

सीईओ को हटाने का असर, मैकडॉनल्ड्स के शेयर में 3% गिरावट

Next Post
सीईओ को हटाने का असर, मैकडॉनल्ड्स के शेयर में 3% गिरावट

सीईओ को हटाने का असर, मैकडॉनल्ड्स के शेयर में 3% गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d