BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर मचे बवाल पर भड़के गिरिराज, पूछा- देश कानून से चलेगा या उम्र से

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर मचे बवाल पर भड़के गिरिराज, पूछा- देश कानून से चलेगा या उम्र से
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने दिशा रवि का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला है.

दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर जारी बवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘देश उम्र से नहीं संविधान से चलता है.’ सिंह ने आगे कहा कि 21 साल के लोग इस देश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनते हैं. ऐसे में राहुल गांधी का तर्क नादानों वाला है.

दिशा की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीतिक दिशा

26 जनवरी को लालकिला कांड और उससे जुड़े तारों को सुलझाने की कड़ी में लगभग रोजाना ही कुछ गिरफ्तारियां हो रही हैं, छापेमारी जारी है. राजनीतिक गलियारों में इन गिरफ्तारियों की आलोचना-समालोचना का दौर भी जारी है. अब तक पकड़े गए कुछ आरोपियों के समर्थन में आंदोलनकारी किसान हैं तो कुछ राजनीतिक दल भी मैदान में खुलकर आए हुए हैं. सबसे ज्यादा मुखालफत इस मामले में गिरफ्तार की गई जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की को लेकर हो रही है. आंदोलनकारी किसान भी उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं, तो विपक्षी दल भी उसके समर्थन में खड़े हैं. मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने भी उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा है.30 मिनट वकील से कर सकेगी बात दिशा

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को टूलकिट मामले में राहत प्रदान की है. अदालत ने दिशा रवि को 15 मिनट के लिए अपनी मां और परिवार के सदस्यों से बात करने की अनुमति दी है. इसके अलावा दिशा 30 मिनट के लिए वकील के साथ कानूनी मुलाक़ात की अनुमति कर सकती है. अदालत ने इसकी अनुमति दी है. दिशा के वकील की याचिका पर अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि हर दिन दिशा 30 मिनट अपने वकील से और 15 मिनट फोन पर परिवार से बात कर सकती हैं. अदालत ने ठंड के कारण उनको गर्म कपड़े देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा घर का खाना, किताबें, रिमांड कॉपी और एफआईआर की कॉपी मुहैया देने के लिए भी कहा गया है. अदालत ने ये निर्देश केवल दिशा की पुलिस रिमांड पर रहने के दौरान दिया है.

देश की राजधानी में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद टूलकिट की चर्चा जोरों से होने लगी थी. इस टूलकिट के जरिए आंदोलन में एक ट्विटर पर एक खास चीज को ट्रेंड कराने में मदद मिलती है. जिसके कारण यह आंदोलन देश-दुनिया की सुर्खियों में आ जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Twitter में आया वॉयस डीएम फीचर, अब लोग ऐसे भेज सकेंगे मैसेज

Next Post

LG के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने किया भारत सरकार का धन्‍यवाद

Next Post
LG के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने किया भारत सरकार का धन्‍यवाद

LG के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने किया भारत सरकार का धन्‍यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d