BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वारिस के साथ गिरिराज की भी हो गिरफ्तारीः जावेद अख्तर

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
वारिस के साथ गिरिराज की भी हो गिरफ्तारीः जावेद अख्तर

वारिस के साथ गिरिराज की भी हो गिरफ्तारीः जावेद अख्तर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः गीतकार जावेद अख्तर ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान के साथ गिरिराज की भी गिरफ्तारी की मांग की है. जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, ‘मुझे खुशी है कि वारिस पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. गिरिराज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो, जिन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए था. इस बयान से ना केवल उन्होंने भारतीय मुसलमानों का बल्कि भारतीय संविधान का भी अपमान किया है.

I am happy that an FIR is registered against Waris pathan An FIR should also be registered against Giri Raj Singh forsuggesting that all Muslims should have been sent to Pakistan by making this comment he has not only insulted the Indian Muslims but the Indian constitution too

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 22, 2020

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार के सीमांचल में कहा है कि आजादी के समय पाकिस्तान बनने के बाद सभी मुसलमानों को वहां ना भेज पाने की कीमत आज भारत चुका रहा है. उन्होंने कहा , ‘जब हमारे पूर्वज ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए लड़ रहे थे, जिन्ना एक इस्लामी देश बनाने पर जोर दे रहे थे.

हालांकि, हमारे पूर्वजों ने एक गलती कर दी. अगर उन्होंने हमारे सभी मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान भेज दिया होता और हिंदुओं को यहां ले आए होते, तो ऐसे कानून (सीएए) की जरूरत हीं नहीं होती. यह नहीं हुआ और हमने इसके लिए भारी कीमत चुकाई है.

AIMIM नेता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्गा में 19 फरवरी को भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि ‘हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं.’ कलबुर्गा पुलिस ने वारिस पठान के खिलाफ दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 117 और 153 के अलावा दो समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने के लिए धारा 153ए के तहत केस दर्ज किया है.

वारिस पठान ने कहा, ‘ईंट का जवाब पत्‍थर से देना हमने सीख लिया है. मगर इकट्ठा होकर चलना होगा. अगर आजादी दी नहीं जाती तो हमें छीनना पड़ेगा. वे कहते हैं कि हमने औरतों को आगे रखा है. अभी तो केवल शेरनियां बाहर निकली हैं तो तुम्‍हारे पसीने छूट गए. तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आ गए तो क्‍या होगा. 15 करोड़ (मुस्लिम) हैं लेकिन 100 (करोड़ हिंदू) के ऊपर भारी हैं. ये याद रख लेना.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्ट्रीट फूड से हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Next Post

सोनभद्र: सोने के खजाने पर जहरीले सांपों की फौज का पहरा, कैसे होगी खुदाई

Next Post
सोनभद्र: सोने के खजाने पर जहरीले सांपों की फौज का पहरा, कैसे होगी खुदाई

सोनभद्र: सोने के खजाने पर जहरीले सांपों की फौज का पहरा, कैसे होगी खुदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d