अरविन्द पटेल,
नौतनवा: रेवन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष पद सहित 3 पद के लिए चुनाव पूर्व तय अनुसार शुक्रवार को नौतनवा तहसील के प्रांगण में सम्पन्न कराया गया.
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए टोटल 65 मत पड़े जिसमें 32 मत पाकर अधिवक्ता गिरीश चंद्र त्रिपाठी विजय घोषित हुए. वहीं 30 मत पाकर अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव को हार का सामना करना पड़ा. बाकी 3 वोट नोटा पर चला गया.
कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में उतरे जिसमें रमेश कुमार वर्मा को 26 मतों से संतोष करना पड़ा. वहीं अखिलेश कुमार उपाध्याय 39 मत पाकर 13 मतों से विजय हुए. संयुक्त सचिव व महामंत्री पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे जिसमें
वीरेंद्र नाथ पांडे 12 मत संजय सोनी 12 मत समसुद्दीन खान को 17 मत मिले. राजेश चौधरी 24 मत पाकर विजय हुए. वहीं समसुद्दीन खान को 7 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर अजय यादव जय कपीस यादव अनिल चौधरी सुमित श्रीवास्तव जितेंद्र कुमार अनिल कुमार सुनील श्रीवास्तव रवि प्रकाश मिश्रा अशोक कुमार त्रिपाठी मनोज सिंह, विजेंद्र त्रिपाठी नागेंद्र शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे.

