डबरा: देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरिया गांव में निवास करने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
आरोपी युवक अभी फरार है. पुलिस सरगर्मी से युवक की तलाश कर रही है.

