BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर लड़की ने थाने में किया हंगामा, कहा- शादी कर लो, FIR नहीं करूंगी

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर लड़की ने थाने में किया हंगामा, कहा- शादी कर लो, FIR नहीं करूंगी
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर महिला थाने में बुधवार को घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला. कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने थाने ऐसा हंगामा किया कि थाने के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. महिला थानाध्यक्ष पुष्पा सिंह लड़की को समझाने की कोशिश करती रही. लेकिन प्यार में धोखे से नाराज लड़की शांत होने को तैयार नहीं थी.

लड़की इस जिद पर अड़ी हुई थी कि आरोपी कॉन्स्टेबल उससे शादी करे. उसका कहना था कि शादी करो, मैं एफआईआर नहीं करूंगी. दरअसल, पूरा मामला फेसबुकिया प्यार का है. पटना की रहने वाली 11वीं की छात्रा और आरोपित कॉन्स्टेबल की फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी. लड़की का आरोप है कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया. लेकिन जब शादी की बात आई, तो वो मुकर गया.

ऐसे में बुधवार को वो हाजीपुर महिला थाने पहुंची और कॉन्स्टेबल की शिकायत की. मामला गंभीर देखते हुए महिला एसएचओ ने आरोपित कॉन्स्टेबल को तलब की. बुलावे पर वह थाने पहुंचा. उसके बाद जो ड्रामा शुरू हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं कि थी. लड़की शादी की जिद पर अड़ गयी. कई बार एफआईआर करने कहने के बावजूद लड़की एफआईआर करने को तैयार नहीं हुई. उसकी यही जिद थी, कि कॉन्स्टेबल उससे शादी करे क्योंकि उसने एक साल तक उसका यौन शोषण किया है.

देर रात तक हंगामे के बाद बड़ी मुश्किल से लड़की के परिजनों का पता लगाया और उन्हें थाने बुलाया. थाने बुलाने के बाद उन्होंने लड़की को परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरोपित पुलिस कर्मी को लिखित शर्तनामा बनवा कर पुलिस लाइन भेज दिया. इस पूरे मामले में आरोपित कॉन्स्टेबल ने कहा कि फेसबुक पर लड़की से मुलाकात हुई थी. एक साल से बातचीत हो रही थी. हम सिर्फ बात करते थे, हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस हफ्ते लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post

सीएम ममता पर हमले का मामला: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

Next Post
सीएम ममता पर हमले का मामला: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

सीएम ममता पर हमले का मामला: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d