BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली यातायात पुलिस की कार के शीशे काले होने पर युवती और लोगों ने कटवाया चालान

by bnnbharat.com
September 19, 2019
in समाचार
दिल्ली यातायात पुलिस की कार के शीशे काले होने पर युवती और लोगों ने कटवाया चालान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: संशोधित यातायात अधिनियम में चालान की रकम भारी-भरकम किए जाने से लोग गुस्से में हैं. हालांकि इसका कई बार सकारात्मक प्रयोग भी हो रहा है. कानून का पालन कराने का जिम्मा संभालने वाले ही इसका उल्लंघन करें तो उनका गुस्सा बेकाबू हो जाता है.

तीस हजारी कोर्ट के पास मंगलवार को उस समय अच्छा-खासा हंगामा हो गया, जब वहां से गुजर रही एक युवती और लोगों की नजर वहां खड़ी काले शीशे वाली कार पर पड़ी. युवती ने पूछताछ की तो पता लगा कि कार दिल्ली यातायात पुलिस के सिपाही की है.

इसके बाद युवती हंगामा करते हुए इस हुंडई एसेंट कार का चालान कराने पर अड़ गई. हंगामा देखकर पुलिसकर्मियों ने कार का चालान काट दिया. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि काले शीशे वाली कार चलाने वाले सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है. चालान कटवाने पर अड़ी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तीस हजारी कोर्ट के पास सब्जी मंडी ट्रैफिक सर्किल पर मंगलवार को हुई. कोर्ट के नजदीक मोरी गेट रेडलाइट के पास एक काले शीशों वाली हुंडई कार खड़ी थी. एक युवती की नजर उस कार पर पड़ गई. युवती ने पता किया तो मालूम हुआ कि कार ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विकास डबास की थी.

विकास डबास कार की खिड़की खोल रहा था. यह देख युवती और पास में खड़े लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कार ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की है, इस कारण उसका चालान नहीं काटा जा रहा है. युवती इस कार का चालान कटवाने पर अड़ गई. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इस कार का चालान कर दिया. सिपाही विकास डबास ने बताया कि कार उसके भाई विशाल की है. इसका इस्तेमाल वह कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गलती से खाते में आए 40 लाख रुपये, खरीदी संपत्ति, 3 साल की जेल

Next Post

समुद्र किनारे मिली अजीबोगरीब मछली, मचा सनसनी

Next Post
समुद्र किनारे मिली अजीबोगरीब मछली, मचा सनसनी

समुद्र किनारे मिली अजीबोगरीब मछली, मचा सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d