BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और करीब 8 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा. अब आरोपी ने दूसरी युवती से शादी रचा ली.

अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर कम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल, वारदात जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को पड़ोस के ही युवक ने करीब 8 साल पूर्व वर्ष 2012 में बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. युवक 8 साल से युवती का यौन शोषण कर रहा था.

पीड़िता का आरोप है कि जब भी पीड़िता इसका विरोध करती थी, तभी आरोपी उससे शादी करने का दावा करता था और घटना को अंजाम दिया करता था.

इस बीच कई बार पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपनी बहन की शादी पहले करने की बात कहकर बहलाता रहा, लेकिन अब आरोपी युवक ने एक अन्य युवती के साथ शादी रचा ली.

जब इस बात का पीड़िता को पता चला तो पीड़िता इंसाफ के लिए कांधला थाने शिकायत लेकर पहुंची. आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की कोई मदद नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई तो कांधला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी.

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ उसके मुकदमे में खेल करते हुए कई धाराओं को कम कर मामला दर्ज किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन को करारा जवाब: जरूरत पड़ने पर सुखोई 30 MKI और मिराज 2000 का इस्तेमाल

Next Post

चीन ने भारतीय जवानों पर लगाया हमले का आरोप

Next Post
चीन ने भारतीय जवानों पर लगाया हमले का आरोप

चीन ने भारतीय जवानों पर लगाया हमले का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d