भिवंडी: मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में एक युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया. कहा जा रहा है कि आरोपी युवक ने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी. भोईवाडा पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टी हो गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक भरत धनीराम कोरी (30) बच्ची का पड़ोसी है.
उसने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम का शनिवार रात को अपहरण किया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. रविवार सुबह जब बच्ची का शव मिला, तब जाकर मामले की जानकारी लोगों को मिली. भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के मुताबिक, आरोपी भरत पोर्टर का काम करता है और भिवंडी के नजदीक कारीवली गांव के सुभाषनगर इलाके में रहता है. वहीं, पर पीड़िता भी रहती थी. शनिवार रात भरत कुमार ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटनास्थल से लौटने से पहले उसने बच्ची की हत्या कर दी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था.
सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में शव होने की सूचना पुलिस को दी.” शिंदे के मुताबिक, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और आरोपी पर पोक्सो और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज भोईवाडा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्याणराव कर्पे ने दस घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

