BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर(छत्तीसगढ़): एक युवती के साथ सात लोगों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. यह मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का है. इस घटना के दो दिन बाद ही युवती ने आत्महत्या कर ली लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया. तीन महीने बाद युवती की सहेली के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आती दिखी है.

पुलिस ने तीन महीने तक ना जांच की और ना ही कोई रिपोर्ट दर्ज की. एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि नई शिकायत के बाद शव को कब्र से निकाल लिया गया है और इसका अब पोस्टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद इस मामले की सच्चाई सामने आएगी. युवती के चाचा ने दावा किया कि परिवार के सदस्यों की ओर से लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं लेकिन पुलिस की ओर से कोई एक्शन ना लिया गया. 
बता दें कि पीड़िता के पिता ने चार अक्तूबर को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन समय पर इलाज कराने के बाद उनकी जान बचा ली गई थी. इसके बाद युवती के पिता पांच अक्तूबर को बिना बताए कहीं चले गए, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में लग गए.

परिवार वालों ने खोजबीन की तो बेटी की आत्महत्या की कड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. युवती की सहेली ने दावा किया कि करीब तीन महीने पहले वह और उसकी सहेली कानागांव में एक शादी समारोह में गई थीं. सहेली ने बताया कि वहां देर रात तक नाच-गाना चला.

उस शादी में कानागांव और फूंडेर गांव के सात लोग भी शामिल थे. सहेली ने बताया कि देर रात सात लोगों ने युवती को उठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लौटने के बाद युवती ने अपनी सहेली को इस बारे में जानकारी दी. सहेली ने बताया कि उन लोगों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मूंग दाल से बढ़ेगी खूबसूरती, जानें घर पर फेशियल बनाने के आसान नुस्खे

Next Post

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Next Post
30 लीटर महुवा शराब जब्त, गिरफ्तार

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d