BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ”सॉरी भारत माता

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
एक ही परिवार के 6 सदस्यों के शव बरामद, सामूहिक आत्महत्या का शक
Share on FacebookShare on Twitter

पुणे: ”सॉरी भारत माता क्योंकि देश के सैनिक की वर्दी पहनने और तिरंगे का बैज लगाने का मेरा सपना सच नहीं होगा, क्योंकि मैं तीन लोगों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही हूं.” सुसाइड नोट में ये बात लिखकर महाराष्ट्र के पंढरपुर में तीन शख्स से परेशान होकर 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने रविवार को बताया कि तीन व्यक्ति किशोरी को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर लड़की ने ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

भारतीय सेना में जाना चाहती थी लड़की

पुलिस के मुताबिक लड़की सात दिसंबर की सुबह अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती हुई मृत मिली थी. पुलिस ने कहा है कि किशोरी भारतीय सेना में जाने चाहती थी. उसने अपने सुसाइड नोट में भी भारतीय सेना में जाने के सपने का जिक्र किया है. लेकिन उसका ये सपना पूरा नहीं हो पाया…इसलिए उसने सुसाइड नोट में देश से और अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है.

सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों का जिक्र

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की ने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों का भी नाम लिखा है, जो उसे परेशान कर रहे थे. पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भास्मे के मुताबिक तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

सुसाइड नोट के मुताबिक लड़की ने लिखा है, आरोपियों में एक ने उसका हाथ पकड़ा था और इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद लड़की ने अपनी जान दे दी. लड़की के परिवारवालों को किशोरी के एक नोटबुक में यह सुसाइड नोट मिला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फुटबॉलर क्विंसी प्रॉमेस पर लगा रिश्तेदार को चाकू मारने का आरोप, गिरफ्तार

Next Post

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कोरोना पॉजिटिव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d