कुशीनगर: कुशीनगर के तरयासुजान थाना के अंतर्गत सलेमगढ़ के चौराहे पर सड़क हादसे में ग्रामसभा के ही एक 15 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गयी. स्थानीय लोगो की भीड़ लगने पर मौके पर पहुंची थाना तरयासुजान पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए चौराहे को भीड़ मुक्त करने के लिए बल का प्रयोग किया और आस-पास की दुकानों को बंद करा दिया. हादसे में सलेमगढ़ चौराहे पर रोड-क्रॉस करने के दौरान बालिका एक ट्रक के चपेट में आगयी और घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गयी. इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा. 2 घंटे बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी बहादुरपुर, थाना तरयासुजान से भारीमात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर पंहुचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शव को कब्ज़े में लेकर, जाम पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागन बहाल कराया और भीड़ को नियंत्रित करने हेतु बल का प्रयोग कर सलेमगढ़ चौराहे पर स्थित दुकानों को बंद करने का कार्य किया. NH 28 पर लगे जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा और जाम के कारण माधोपुर के समीप से बथना के आगे बिहार तक छोटी और बड़ी गाड़िया घंटे भर से अधिक खड़ी रही.

