BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
अरावली की पहाड़ियों पर घूमने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र से एक युवती को अगवा कर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि यह वारदात सुबेहा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुयी. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम 18 साल की युवती को दो युवकों ने उसके घर से अगवा कर लिया और गांव से कुछ दूर खेत में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि अपहरण के दौरान घर के दूसरे हिस्से में मौजूद युवती के छोटे भाई व नेत्र से दिव्यांग पिता को भनक तक नहीं लगी. उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए गए युवती के बड़े भाई ने देर शाम गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा.

चतुर्वेदी ने बताया कि रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचा तो वहां युवती नहीं मिली और वह उसके भाई और पिता को जानकारी देकर लौट गया, इसी दौरान कुछ दूर खेत में दो लोग एक युवती को पकड़े देखे गए.

उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.रात भर ग्रामीण और पुलिसकर्मी लापता युवती की तलाश करते रहे.रविवार को नहर के किनारे युवती अचेत हालत में मिली.सूचना पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंचे.

सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान लेकर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है.पीड़िता के छोटे भाई की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और इस सिलसिले में सीतापुर जिले के महमूदाबाद थानान्तर्गत सदरपुर निवासी मुदस्सिर तथा गोंडा के नवाबगंज थानान्तर्गत चौबेपुर निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी की पटाई के लिए जेसीबी चलाते थे और एक महीने से उसी गांव में ठहरे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसा: दो छात्राओं को पिकअप वैन ने रौंदा, एक की मौत, गंभीर

Next Post

PM मोदी ने बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन, कहा- हजारों पुलिसकर्मियों ने दिया अपना जीवन

Next Post
आकाश विजयवर्गीय पर बोले मोदी, ‘ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए’

PM मोदी ने बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन, कहा- हजारों पुलिसकर्मियों ने दिया अपना जीवन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d