BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीच सड़क पर लड़की की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की की दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. मृतक लड़की का नाम निकिता है, जिसे तौसीफ नाम के एक शख्स ने दिनदहाड़े सड़क पर ही गोली मार दी. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी तौसीफ पहले तो निकिता का अपहरण करने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहने पर उसपर गोली चलाकर फरार होता दिख रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक लड़की बी कॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी. एग्जाम के बाद जैसे ही लड़की बाहर निकली वहां उसकी आरोपी ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी तौसीफ लड़की को पहले से जानता था. लड़की के परिवार का आरोप है कि पहले भी लड़की से छीनाझपटी की कोशिश हो चुकी थी. लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया.

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात

ये पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सड़क के किनारे एक सफेद रंग की कार खड़ी नजर आती है, जिसके पास दो लड़के चहलकदमी करके आते हैं. काली टी शर्ट वाला लड़का गाड़ी में बैठ जाता है और सिर पर सफेद गमछा बांधे हुए लड़का थोड़ी देर गाड़ी के पास ही खड़ा रहता है. कुछ पल रुकने के बाद लड़का सड़क के पार चला जाता है. सड़क के दूसरी तरफ क्या चल रहा है ये तो कैमरे में नहीं दिखता, लेकिन अचानक मौके पर हड़कंप मच जाता है. एक लड़की भागकर कार की तरफ आती है.

लड़का एक लड़की के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आता है. जबरदस्ती लड़की को गाड़ी में बिठाने की कोशिश करता है. गाड़ी के पास एक और लड़की भी दिखती है, जो दूसरी तरफ गाड़ी का दरवाजा खोलती है. अचानक लड़की पर बंदूक तान देता है, जोर जबरदस्ती और खींचतान के बीच आरोपी लड़की के सिर में गोली मार देता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते हैं.

https://bnnbharat.com/wearing-masks-will-be-made-mandatory/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलनाथ और दिग्विजय संभावित पराजय से बौखला गए हैं: CM चौहान

Next Post

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, 6 घायल

Next Post
दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, 6 घायल

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, 6 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d