BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी ना करने पर युवती ने छात्र को दी रेप केस करने की धमकी

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in Uncategorized
शादी ना करने पर युवती ने छात्र को दी रेप केस करने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप भी हिल जाएंगे. दरअसल, यहां एक छात्र ने युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से मदद मांगी है. छात्र का कहना है कि वह सिर्फ 19 साल का है और जो युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही है वह उससे 10 साल बड़ी है. साथ ही स्टूडेंट ने बताया कि युवती उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रही है.

पीड़ित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र है और काफी समय से डिप्रेशन में है. तो वहीं, अदीलउल्लाह का पूरा परिवार भी इस वक्त काफी परेशान है. परेशान होकर छात्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत भी की. लेकिन पुलिस द्वारा थाने में सुनवाई नहीं होने पर छात्र अदीलउल्लाह ने अलीगढ़ सीजेएम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में थाना सिविल लाइन से आख्या मांगी है. कोर्ट में कहा गया है कि युवक द्वारा शादी ना करने पर युवती और उसके परिजन उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए युवक को आजीवन जेल में रहने की धमकी देते हैं.

संभल का रहने वाला है छात्र

अदीलउल्लाह संभल जिले का रहने वाला है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है. हाल ही में वह अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पहासू हाउस अपार्टमेंट में रहता है. अदीलउल्लाह की मानें तो 29 साल की एक युवती जबरन उससे शादी करना चाहती है. पीड़िता अदीलउल्लाह के मुताबिक, उक्त युवती की बहन के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था. इसी बीच युवती और उसके परिवार के लोग उसपर शादी करने का दबाव बना रहे है. शादी नहीं करने पर युवती और उसका परिवार अदीलउल्लाह को रेप के मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है, जबकि अदीलउल्लाह इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया खास तोहफा

Next Post

हजारों मीठे नीम के छोटे पौधे लगाये गए, भोजन में कर सकेंगे सेवन

Next Post
हजारों मीठे नीम के छोटे पौधे लगाये गए, भोजन में कर सकेंगे सेवन

हजारों मीठे नीम के छोटे पौधे लगाये गए, भोजन में कर सकेंगे सेवन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d