BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

80 किलोमीटर पैदल चलकर युवती पहुंची मंगेतर से शादी रचाने

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in Uncategorized
80 किलोमीटर पैदल चलकर युवती पहुंची मंगेतर से शादी रचाने

80 किलोमीटर पैदल चलकर युवती पहुंची मंगेतर से शादी रचाने

Share on FacebookShare on Twitter

कन्नौज: कहते हैं कि प्रेम को कोई सरहद, बाधा रोक नहीं सकती. अटूट प्रेम का ऐसा ही एक उदाहरण कानपुर देहात की युवती ने पेश किया. लाॅकडाउन के चलते कैंसल हुई शादी करने की जिद में युवती पैदल ही कानपुर देहात से कन्नौज के लिए निकल पड़ी. 80 किमी के सफर को तय कर पहुंची युवती ने अपने मंगेतर के साथ मंदिर में विवाह कर प्रेम के इस सफर को अंजाम दिया.

पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर तिलक निवासी गोरेलाल की 20 वर्षीय बेटी गोल्डी की शादी कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के बैसापुर निवासी रघुवीर पुत्र वीरेन्द्र कुमार के साथ तय हुई थी. दोनाें की रूकाई भी हो चुकी थी. शादी के कार्ड भी छप चुके थे और दोनों की शादी 4 मई 2020 को होनी थी. इसी बीच लड़की के घर वालों का वीरेंद्र के साथ शादी करने का इरादा बदल गया और उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया. वहीं दूसरी ओर गोल्डी और वीरेंद्र का प्रेम परवान चढ़ चुका था. दोनों ने सात जन्मों के बंधन को निभाने का फैसला ले लिया था.

अब सात जन्मों के सफर को पूरा करने के लिए युवती बुधवार को पैदल ही अपने मंगेतर के घर के लिए निकल पड़ी. भीषण गर्मी व अनेक बाधाओं को पार करते हुए युवती तालग्राम के बैसापुर गांव पहुंचीं. अपनी दुल्हनिया को देख वीरेन्द्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. फिर क्या था वीरेन्द्र के परिजनों की सहमति से दोनों की गांव के पास बने प्राचीन मंदिर में शनिवार को शादी संपन्न हुई .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईवे किचन से घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों को मिली बड़ी राहत

Next Post

राजीव गांधी पीजी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत,जांच में जुटा प्रशासन

Next Post
राजीव गांधी पीजी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत,जांच में जुटा प्रशासन

राजीव गांधी पीजी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत,जांच में जुटा प्रशासन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d