पटना : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड के गम में पटना में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक सुशांत की मौत की खबर से सदमे में इस लड़की ने पंखे में साड़ी लगाकर सुसाइड कर लिया.
पटना : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड के गम में पटना में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक सुशांत की मौत की खबर से सदमे में इस लड़की ने पंखे में साड़ी लगाकर सुसाइड कर लिया.
खबर के मुताबिक, पूरा मामला कदमकुआं थाना के राजेन्द्र नगर रोड नम्बर 12 की 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया है. बताया जाता है कि इस लड़की ने इस साल ही 10वीं की परीक्षा दी थी.
परिजनों की माने तो वो रिजल्ट और सुशांत सिंह के सुसाइड मामले को लेकर काफी डिप्रेशन में थी. लड़की की मां ने बताया कि वो लगातार मोबाइल में सुशांत सिंह के सुसाइड स्टोरी को देखते रही फिर अचानक से उसने ये सब कर लिया. इससे पहले नालंदा में एक नाबालिग लड़के ने भी सुशांत सिंह की खुदकुशी से डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर लिया है.
© 2025 BNNBHARAT