BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार : RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
बिहार : RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

शुक्रवार की रात के अंधेरे में युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी. और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. मृत लड़की मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार की भतीजी तथा आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला है.
मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है. पुलिस पहले इस मामले में हत्या की आंशका जता रही थी,परंतु शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है.

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर से शुक्रवार शाम सात बजे ये कहकर निकली थी कि वह अपने एक दोस्त के घर से किताब लेने जा रही है लेकिन जब देर रात तक वो घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच उन्हें खबर मिली की मुंगेर सदर प्रखंड के पीछे एक युवक-युवती का शव पड़ा हुआ है. बाद में मृतकों की पहचान रिया और आशिफ के रूप में की गई.

पुलिस प्रारंभ में इस मामले को हत्या बता रही थी परंतु शुक्रवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक आशिफ के दोस्त दानिश को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि दानिश ने ही आशिफ को पिस्तौल उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने दानिश के पास से एक पिस्तौल और दो गोली तथा मृतकों का मोबाइल फोन बरामद किया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक रिया और आशिफ पिछले तीन सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे. दोनों कोटा में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहे थे. इसके बाद दोनों एक साल पूर्व वापस आ गए थे. इसके बाद रिया फिर से मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई. कुछ ही दिन पहले यह दिल्ली से वापस मुंगेर आई थी.

पुलिस ने इसे संभावित तौर पर असफल प्रेम का मामला बताया है. मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी : कांग्रेस

Next Post

टीएसपीसी के दो समर्थक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Next Post
टीएसपीसी के दो समर्थक गिरफ्तार भेजा गया जेल

टीएसपीसी के दो समर्थक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d