BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैट्रिक की परीक्षा देने आई प्रेमिका ने युवक से रचाई शादी

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
मैट्रिक की परीक्षा देने आई प्रेमिका ने युवक से रचाई शादी
Share on FacebookShare on Twitter

कटिहार. बिहार के सीमांचल इलाके में स्थित कटिहार से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. यहां के मनिहारी थाना क्षेत्र में दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने आई एक लड़की ने शादी कर ली. अब इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. कहा जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिला करते थे. लेकिन मैट्रिक की परीक्षा देने आई इस लड़की को स्थानीय लोगों ने युवक के साथ अवैध प्रेम संबंध के संदेह पर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को पुलिस को हवाले कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, मामला मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण कन्या मध्य विद्यालय का है. यहां पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. प्रेमिका भी यहां पर परीक्षा देने आई थी. कहा जा रहा है कि प्रेमिका का नाम गौरी है, जबकि उसके प्रेमी का नाम नीतीश है. नीतीश बरारी थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का रहने वाला है. नीतीश परीक्षा सेंटर पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. तभी ग्रामीणों ने अवैध प्रेम संबंध के संदेह पर दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना देकर प्रेमी को थाना में बंद करवा दिया. बाद में जब पूरा मामला प्रेम संबंध के रूप में सामने आया तो पुलिस के सहयोग से दोनों के परिवार वाले आपसी रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करवाने के लिए तैयार हो गए.
इसके बाद मनिहारी थाना के बगल के ही शिव पार्वती के मंदिर में दोनों की चट मंगनी पट विवाह हो गया. पांच साल से एक दूसरे से चोरी-चोरी, चुपके-चुपके प्रेम करने वाले प्रेमी युगल फिलहाल इस शादी से बेहद खुश हैं. प्रेमी से अचानक पति बनने के बाद नीतीश कहते हैं कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे क्या हो गया. वहीं, गौरी कहती है कि मैट्रिक परीक्षा छूट जाने का अफसोस तो है. लेकिन उसे भरोसा है जैसे प्रेम की परीक्षा में पास हुए हैं, उसी तरह अगले साल मैट्रिक की परीक्षा भी देगी और प्यार की अग्नि परीक्षा की तरह मैट्रिक परीक्षा में भी सफल होगी. वैसे फिलहाल इस अनोखी प्रेम कहानी और शादी की चर्चा पूरे जिले में जोरों पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में बॉडीगार्ड घोटाला, कैग रिपोर्ट ने खोली पोल

Next Post

16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता

Next Post
16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता

16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d