BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, जहर देकर कर दी हत्या

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद. खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है. यहां डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, घटना के करीब 40 दिन बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि वो उस पर शादी का दबाव बना रही थी. पहले से शादीशुदा होने के कारण आरोपी ने शादी से इनकार किया तो महिला जिद पर अड़ गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी हत्या कर शव को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फेंक दिया था.

जानकारी के मुताबिक, डासना कॉलोनी में रहने वाली एक महिला गत 7 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति ने थाना मसूरी में लिखाई थी.

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली. हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला, इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था.

पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वो महिला को अपने साथ मौजमस्ती के लिए चंडीगढ़ ले गया था. वहां प्रेमिका ने उस पर शादी का दबाव बनाया. पहले से शादीशुदा होने के कारण आरोपी ने शादी से इनकार किया पर महिला जिद पर अड़ी रही.

रास्‍ते में इस्‍माइल ने जहरीला इंजेक्‍शन लगाकर महिला की हत्‍या कर दी और शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फेंक दिया. इतना ही नहीं उसने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था. इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के ‘लाल’ पंकज कुमार ने माउंट ब्लैक पीक को किया फतह, चोटी पर पहुंच कर जोहार झारखंड का लगाया नारा

Next Post

25 लाख परिवार करेंगे सुंदरकांड का पाठ

Next Post
25 लाख परिवार करेंगे सुंदरकांड का पाठ

25 लाख परिवार करेंगे सुंदरकांड का पाठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d