रांची:- मांडर थाना क्षेत्र के मुरजुली सीमान में करंज के पेड़ से लटकती एक युवती की लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह दलबल के साथ पहुंचे और युवती के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मृतका की पहचान सरगांव मुरजुली निवासी प्रभु किस्पोट्टा की पुत्री सुनीता किस्पोट्टा के रूप में हुई है.

