सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के महज कुछ दूरी के समीप मिडिल स्कूल के पीछे खेत में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया. बताया गया है कि युवती की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गयी है.
शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने की कारवाई कर रही है. बताया जा रहा है उक्त युवती की 12 जनवरी को शादी तय हुई थी.

