BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला कॉलेज में बालिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं बेटियांःसहायक समाहर्ता

मेदिनीनगर:- स्थानीय योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के प्रांगण में  बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन सहायक समाहर्ता-सह-प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया. साथ में महिला कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गुप्ता भी मौजूद थी.

बालिका सम्मान समारोह के तहत महिला कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता-सह- प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निजी अनुभव से कहा कि बेटियों को अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत है. हमारे समाज में बेटियां हैं तो कल है. उन्होंने बताया बेटियां जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती हैं बेटियां अपने जीवन में पुत्री के रूप में, मां के रूप में, दादी और नानी के रूप में अपने परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाना है.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  नीता चौहान ने मौके पर मौजूद बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लाभुकों को किस तरह से कल्याण होता है इसकी जानकारी प्रदान की. उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा बेटियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.

कार्यक्रम के दौरान स्पीच कंपटीशन का भी आयोजन किया गया. इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित किये गए पेंटिंग, तथा लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था. 13 फरवरी 2021 को आयोजित किए गए कार्यक्रम बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया गया. इसके अलावा बालिका गृह पलामू के बच्चियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम पर नाटक की प्रस्तुति भी की गई.

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंजली कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अर्चना कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार अंजनी कुमारी को दिया गया. वही लेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुष्पा कुमारी द्वितीय पुरस्कार निकिता कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार ललिता सिंह को दिया गया.  वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रूरबा फातमा, द्वितीय पुरस्कार रुपारी वर्मा तथा तृतीय पुरस्कार गुंजा कुमारी को दिया गया.

मौके पर सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  नीता चौहान, महिला कॉलेज की प्राचार्या मोहिनी गुप्ता, संरक्षण पदाधिकारी बाल संरक्षण इकाई केडी पासवान, तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक   गनौरी विश्वकर्मा, जिला समन्वयक जीशान अहमद एवम प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद थीं. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, पदाधिकारी, कर्मी जल्द टीका ले लें- उपायुक्त

Next Post

नगर निगम में आज से कोविड 19 का टीकाकरण शुरू

Next Post
नगर निगम में आज से कोविड 19 का टीकाकरण शुरू

नगर निगम में आज से कोविड 19 का टीकाकरण शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d