उरई:- उत्तर प्रदेश के उरई जिले में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रविवार दोपहर को दो युवतियों ने सरेआम कांग्रेसी जिलाध्यक्ष को चप्पल व जूतों से पीट दिया. कांग्रेसी जिलाध्यक्ष हाथ पैर जोड़कर युवतियों से माफी मांगते रहे पर युवतियों ने उनको नहीं बख्शा. युवतियों ने सरेआम पिटाई की वजह के बारे में बताते हुए आरोप लगाया कि काफी समय से कांग्रेसी जिलाध्यक्ष मोबाइल पर उनको परेशान कर रहे थे और पुलिस में शिकायत करने पर धमकी दे रहे थे.
रविवार दोपहर को शहर की दो युवतियों ने कांग्रेसी जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को झांसा देकर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने मिलने के लिए बुलाया और कांग्रेसी जिलाध्यक्ष के आते ही दोनों ने उन पर चप्पल व जूते से बौछार कर दी.

