BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें, जाति और धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करें – सीएम

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in Uncategorized
कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें, जाति और धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करें – सीएम
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षकों की बहाली पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त एवं विवादरहित तरीके से हुई है. यह वर्तमान सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी शासन का एक शानदार उदाहरण है, जिसके फलस्वरूप ढाई हजार नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों की नियुक्ति हुई. जिसमे28 गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी, अल्पसंख्यक समुदाय एवं जनजातीय समुदाय के बच्चों को भी उनकी प्रतिभा के आधार पर पुलिस पदाधिकारी की नौकरी बिना किसी पैरवी या पहुंच के प्राप्त हुई है. इसके लिए मैं बहाली प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारी और पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं. मुख्यमंत्री बुधवार को हजारीबाग में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह में बोल रहे थे.

जनता से मधुर संबंध करें स्थापित

सीएम ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को झारखण्ड पुलिस पदाधिकारी के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी. कहा, आप से अपेक्षा की जाती है कि जनता के साथ अपना मधुर संबंध बनायेंगे और समाज की सेवा पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे. हर परिस्थिति में जनता के साथ धैर्यपूर्वक खड़े रहकर जनता का विश्वास आपको हासिल करना है. पूरी निष्ठा के साथ इस राज्य की सेवा में तत्पर हो जायें. राज्य को भयमुक्त व उग्रवाद मुक्त बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए झारखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना योगदान दें. भयमुक्त, उग्रवाद मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है. नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारी जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखकर अपना दायित्व निभाएं. आप जैसे युवा शक्ति की आपार शक्ति के सहयोग से सरकार झारखण्ड को भयमुक्त, अपराध मुक्त एवं उग्रवाद मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूती मिलेगी.

सरकार के शासन काल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक

यह मेरे शासनकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. इस लम्बी और जटिल प्रक्रिया को मूर्त रूप देने के लिए मैं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को साधुवाद देता हूं. पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुगमतापूर्वक संपन्न कराने में वित्त विभाग के द्वारा जो कार्य किया गया इसके लिए मैं वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं. राज्य के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों को उच्चतम एवं आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा. ताकि वर्ष 2018-19 बैच के अवर निरीक्षकों की तरह ही पुलिस विभाग के सभी पंक्तियों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण एवं पेशेवर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके.

हम गरीब और लाचार के सेवकः डीजीपी

पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने कहा कि आबादी के अनुरूप पुलिस कर्मियों की जरूरत होती है. 11 हजार सिपाहियों और 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति एक सकारात्मक पहल है. मुझे उम्मीद है कि जिस प्रकार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति हुई है वह बदलाव लाने में सहायक होगा. गुलाम और स्वतंत्र देश में पुलिस की भूमिका अलग अलग होती है. हम गरीब और लाचार लोगों के सेवक हैं. आज अपराध नियंत्रण बुनियादी जरूरत है. राज्य में नक्सलवाद आज अंतिम पड़ाव पर है. हम आधुनिक तकनीक से लैश हैं. आप सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राज्य विधि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

इन्होंने संभाली कमान

पारण परेड समारोह की कमान जितेन्द्र सिंह ने संभाली एवं सेकेन्ड इन कमांड में ज्योत्सना महतो थी. इस अवसर पर कर्नल जेके सिंह एवं वंदना श्रीवास्तव ने अपनी ओजस्वी वाणी से पारण परेड में शमां बांधे रखा.

मौके पर निदेशक झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग टी कंडास्वामी ने आकर्षक परेड को कर्तव्य एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई. मौके पर सांसद हजारीबाग जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल पालटा, आयुक्त हजारीबाग प्रमण्डल अरविंद कुमार, आरक्षी उप महानिरीक्षण पंकज कम्बोज, उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईएएस-आईपीएस की राजनीति में रही है जबरदस्त एंट्री, कुछ चल पाए, कुछ हो गए साइडलाइन

Next Post

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, CM ने किया शंखनाद

Next Post
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, CM ने किया शंखनाद

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, CM ने किया शंखनाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d