BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उग्रवादियों समय देता हूं…आत्मसमर्पण करो नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगेः सीएम

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in Uncategorized
उग्रवादियों समय देता हूं…आत्मसमर्पण करो नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगेः सीएम

Give the militants time ... surrender or else I will hunt them down

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • उग्रवादी विकास कार्य के बाधक, 5 वर्ष में सरकार ने उग्रवादियों की कमर तोड़ दी.
  • कांग्रेस के 60 साल और भाजपा के 5 वर्ष के शासन काल का आकलन करें.
  • राष्ट्रविरोधी शक्ति नहीं चाहते आदिवासियों का विकास हो.

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अंतिम सांस ले रहे उग्रवादियों आत्मसमर्पण करो. सरकार आपको समय दे रही है. मुख्यधारा से जुड़ जाओ, नहीं तो पाताल से भी ढूंढ कर मारेंगे. हमें भयमुक्त झारखंड बनाना है. इस कार्य में जो बाधक होगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा. उग्रवादी राज्य के विकास कार्य के बाधक हैं. वर्तमान सरकार ने 5 वर्ष के कार्यकाल में उग्रवादियों की कमर तोड़ने का कार्य किया है, इस बात का अनुमान आपको भी होगा. सीएम गुरुवार को बसिया में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

Give the militants time … surrender or else I will hunt them down

कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल का आकलन 5 वर्ष के भाजपा के शासनकाल से करें

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल का आकलन 5 वर्ष के भाजपा के शासनकाल से करें. वर्तमान सरकार ने घर घर बिजली, घर घर एलपीजी, स्वास्थ्य की सुविधा, सड़क, मुफ्त आवास समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है. सिमडेगा में गरीबी है, विकास से यह अछूता है. यही वजह रही कि वर्तमान सरकार ने अतिरिक्त बजट का प्रावधान करते हुए सिमडेगा के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये दिए. अब भी कुछ काम अधूरे रह गए हैं जिन्हें हमें आपके सर्वांगीण विकास के लिए करना है. इसलिए आप फिर से हमें आशीर्वाद दें और झारखण्ड के विकास को गतिमान रखें. यही कार्य अगर 60 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और झारखण्ड नामधारी पार्टियां करती तो सिमडेगा समेत पूरे राज्य की स्थिति कुछ और होती. इन पार्टियों ने सिर्फ और सिर्फ आदिवासियों के नाम पर, गरीबों के नाम पर राजनीति कर अपना स्वार्थ साधा.

आपने एक मजदूर को राज्य का मुखिया बनाया

सीएम ने कहा कि आपने एक मजदूर को राज्य का मुखिया बनाया. तब से लेकर अब तक यह मजदूर राज्य की जनता के कल्याण में जुटा है. बस उन बातों का, कार्यों का लेखा जोखा आपके समक्ष रखने आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में आप ही सर्वोपरि हैं. सिमडेगा में राष्ट्रविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं. ये शक्तियां नहीं चाहती कि आदिवासियों का विकास हो. इनका काम आपको गुमराह करना है. ये कहते हैं भाजपा की सरकार आपकी जमीन छीन लेगी, लेकिन 5 वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने किसी की जमीन नहीं छीनी. हम तो विकास के पक्षधर हैं और रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची विवि के उर्दू विभाग में अरबी, फारसी के कोर्स बंद

Next Post

मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया पाकिस्तान का न्योता

Next Post
मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया पाकिस्तान का न्योता

मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया पाकिस्तान का न्योता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d