BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः उपायुक्त

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः उपायुक्त

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आर.मित्रा विद्यालय के प्रांगण में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए. वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प ले. विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी. इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे.

वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ रह सके. हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे बड़े ही अनमोल है. जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं. लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाएं. पर्यावरण का संरक्षण करना सबका धर्म है. इसके महत्व को समझते हुए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वह्न करना चाहिए. आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें. इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है. यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे.

सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है. पेयजल व शौचालय का सीधा जुड़ाव पर्यावरण से है, इसलिए लोगों को चाहिए कि खुले में शौच ना जाकर, अपने घरों में बने शौचालय का उपयोग करें. पर्यावरण की रक्षा के लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय है. स्थानीय स्तर पर हम सभी को संवेदनशील होकर काम करना पड़ेगा. सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है. छोटे-छोटे प्रयास करने से भी बदलाव आयेगा. इसके लिए गंभीर होकर काम करने की जरूरत है.

आज के समय में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, तापीय प्रदूषण, विकरणीय प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, समुद्रीय प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण, नगरीय प्रदूषण, प्रदूषित नदियां, जलवायु बदलाव, और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसी हालत में हमें इतिहास की चेतावनी ही पर्यावरण दिवस का संदेश देती है.

इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण के हरा-भरा रखे. साथ हीं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं क्योंकि आज पेड़ लगाएंगे तभी कल सांस ले पाएंगे.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लीची बगान में 100 फलदार पौधों का पौधरोपण

Next Post

पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

Next Post
पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d