BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत का नेतृत्व देख खुशी होती है: बिल गेट्स

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत का नेतृत्व देख खुशी होती है: बिल गेट्स
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस की दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के फैसले के बाद हर जगह भारत के शीर्ष नेतृत्व की सराहना की जा रही है. इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने ट्विटर के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.

बिल गेट्स ने लिखा कि जिस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने की कोशिशें कर रही हैं, उस समय साइंटिफिक इनोवेशन और वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत के नेतृत्व को देखकर खुशी महसूस होती है. बिल गेट्स ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की.

बिल गेट्स देश में कोरोना की बिगड़ती हालात को देखकर काफी चिंतित हैं. वो पहले भी कई कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कोरोना की स्थिति में सुधार तो होगा ही लेकिन ये इतना आसान नहीं है. उन्होंने कहा था कि नए स्ट्रेन पर काबू पाने के लिए तेजी से काम करना होगा. 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही देश में वैक्सिेनशन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन कार्यक्रम भारत में शुरू होने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में भी वैज्ञानिकों को संबोधित किया था और टीकाकरण को लेकर यह बात कही थी.

बता दें कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही है कोवैक्सीन को आपातकाल में इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी मिल गई है. डीसीजीआई ने इन दोनों वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है. हालांकि इस फैसले के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिमाचल में हिली धरती, 3.2 रही तीव्रता

Next Post

इनर व्हील रांची ने पतरातू घाटी में किए तीन प्रोजेक्ट

Next Post
इनर व्हील रांची ने पतरातू घाटी में किए तीन प्रोजेक्ट

इनर व्हील रांची ने पतरातू घाटी में किए तीन प्रोजेक्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d