BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के इलाज में सहायक होगी ग्लेनमार्क की दवा, सरकार से मिली मंजूरी

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
कोरोना के इलाज में सहायक होगी ग्लेनमार्क की दवा, सरकार से मिली मंजूरी

कोरोना के इलाज में सहायक होगी ग्लेनमार्क की दवा, सरकार से मिली मंजूरी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले और इससे हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच एक ऐसी दवा सामने आई है, जो कोरोना मरीजों को ठीक करने में कारगर साबित हो सकती है. ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने ये दवाई बनाई है. अब इस कंपनी को सरकार की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है. ग्लेनमार्क की ये दवा उन मरीजों को दी जाएगी, जिनमें कम लक्षण होंगे.

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के इस एंटी वायरल ड्रग का नाम फवीपिराविर (फेबिफ्लू) है. इस कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की तरफ से शुक्रवार को अप्रूवल मिला. इस दवाई की एक टैबलेट की कीमत करीब 103 रुपये तक बताई जा रही है. मरीजों को ये दवा डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही दी जा सकती है.

कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि इस दवा को उस वक्त मंजूरी मिली है जब देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इससे कोरोना मरीजों को लेकर जो दबाव बनता जा रहा है, उसमें कहीं न कहीं कमी जरूर आएगी. कंपनी ने ये भी दावा किया है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों में इस दवा ने काफी असर किया है और नतीजे अच्छे आए हैं.

कितनी होगी पैकेट की कीमत?

अब ग्लेनमार्क ने अपनी इस दवाई को भारत में लॉन्च कर दिया है. कोशिश की जा रही है कि इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल मरीजों पर हो. इसके लिए प्रोडक्शन लेवल पर भी तैयारियां की जा रही हैं. इस दवा को फिलहाल 200 एमजी टैबलेट के रूप में तैयार किया गया है. बताया गया है कि इसके एक पैकेट की कीमत 3500 रुपये होगी. इस पूरे पैकेट में 34 टैबलेट होंगी. ग्लेनमार्क की तरफ से बताया गया है कि ये टैबलेट रीटेल और हॉस्पिटल दोनों जगह उपलब्ध होगी. ग्लेनमार्क मुंबई बेस्ड एक मेडिकल फर्म है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरके मिश्रा ने पेयजल योजना का किया अवलोकन

Next Post

हितग्राहियों को अच्छे किस्म के पौधे उपलब्ध कराये: कमिश्नर मिश्रा

Next Post
हितग्राहियों को अच्छे किस्म के पौधे उपलब्ध कराये: कमिश्नर मिश्रा

हितग्राहियों को अच्छे किस्म के पौधे उपलब्ध कराये: कमिश्नर मिश्रा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d