BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in Uncategorized
गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल

गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल

Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. अपने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में अनुभव की गई कठिनाइयों के कारण मैक्सवेल ने यह बड़ा कदम उठाया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे मैक्सवेल के स्थान पर अब डार्सी शॉर्ट को टीम में चुना गया है.

लॉयड ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, ‘ग्लेन मैक्सवेल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे. कठिनाइयों का सामना कर रहे थे. नतीजतन, वह खेल से आराम लेकर थोड़ा समय बिताएंगे. इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी बयान जारी हुआ है.

‘हमारे लिए खिलाड़ियों और कर्मचारियों की भलाई सर्वोपरि है. ग्लेन को हमारा पूरा समर्थन है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्लेन की भलाई और खेल में उसकी लगन सुनिश्चित करने के लिए क्रिकेट विक्टोरिया के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर काम करेगा. हम हर किसी से ग्लेन, उनके परिवार और दोस्तों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं. वह एक खास खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अहम हैं. हम गर्मियों तक उन्हें दोबारा टीम में खेलते देखने की उम्मीद करते हैं.’

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे क्रम पर 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के भी निकले थे. हालांकि दूसरे टी-20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक ठोकते हुए टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमसब में होनी चाहिए देश की एकता व अखंडता की भावना : रघुवर दास

Next Post

दिल्ली पुलिस को मिला नया मुख्यालय

Next Post
दिल्ली पुलिस को मिला नया मुख्यालय

दिल्ली पुलिस को मिला नया मुख्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d