BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रेनिंग के दौरान ग्लाइडर हादसा, नौसेना के 2 अधिकारियों की मौत

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
ट्रेनिंग के दौरान ग्लाइडर हादसा, नौसेना के 2 अधिकारियों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

केरल: केरल में कोच्चि के पास रविवार को भारतीय नौसेना के दो अधिकारियों का ग्लाइडर दुघर्टनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दोनों अधिकारियों की मौत हो गई. दुर्घटना का शिकार हुए अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट सुनील कुमार और नाविक अधिकारी राजीव झा के रूप में हुई है. आज सुबह ट्रेनिंग शेड्यूल के दौरान दोनों का ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में अधिकारियों को गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते कुछ समय बाद इन्होंने दम तोड़ दिया.

नौसेना ने अपने बयान में बताया कि अधिकारियों ने INS Garuda से रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी के लिए उड़ान भरी थी. रविवार सुबह 7:00 बजे के करीब ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मालूम हो कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले राजीव उत्तराखंड से थे. राजीव के घर पर पत्नी और उनके दो बच्चे हैं. वहीं, सुनील की अभी शादी नहीं हुई थी. दक्षिणी नौसेना कमांड ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भारतीय नौसेना के एक कैप्टन की पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई. यह हादसा कर्नाटक के कारवार बीच के पास हुआ. मतृक कैप्टन की पहचान 55 वर्षीय मधुसूदन रेड्डी के रूप में हुई.

मधुसूदन रेड्डी आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे. रेड्डी कारवार में भारतीय नौसेना में कार्यरत थे. रेड्डी के परिवार वाले शुक्रवार की सुबह ही बेंगलुरु से कारवार आए थे. ये सभी लोग शाम को बीच पर ही मौजूद थे.

हादसे के दौरान पैरामोटर का सहायक बाहर निकल आने में सफल रहा. सहायक को लाइफ गार्ड्स और मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया. रेड्डी के परिवार वालों ने बताया कि उन सभी लोगों ने पैरामोटर से उड़ान भरी थी और आखिरी में फ्लाइंग के लिए वो गए थे.

उन्होंने बताया कि ग्लाइडर जब करीब 100 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, उसी दौरान कोई तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते इंजन बंद हो गया और वो सागर में गिर पड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस का विरोध का तरीका नाजायज: प्रकाश नारायण सिंह

Next Post

हाथरस गैंगरेप: DM के वहां रहते कैसे होगी निष्पक्ष जांच: मायावती

Next Post
मायावती ने BJP सरकार पर साधा निशाना, सर्वसमाज के लोग हो रहे मॉब लिंचिंग के शिकार

हाथरस गैंगरेप: DM के वहां रहते कैसे होगी निष्पक्ष जांच: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d