जावेद अख्तर,
गोड्डा: महागामा प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम चिल्लाह में मुख्य सड़क के नजदीक स्थित ग्लोबल विजडम पब्लिक स्कूल चिल्लाह के द्वारा सोमवार को स्कूल का दुसरा स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित धूम्रपान विषय पर वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत रूप शुभारंभ प्रधानाचार्य सनोवर आलम, पश्चिमी जिला परिषद नगमा आरा, कांग्रेस सोशल मीडिया कॉड्नेटेर अभिनव कुमार सिंह, सुलेमान जहांगीर, के द्वारा सामूहिक रूप से किया. छात्रों ने देश भक्ति गीतों व लघु नाटक के माध्यम से कार्यक्रम में खूब समां बांधा एवं लघु नाट्य के माध्यम से समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मिलने वाली सुविधा लघु नाटक के द्वारा जागरूक किया.
साथ ही बच्चों को द्वारा लघु नाट्यकला के माध्यम से वैसे लोगों को जागरूक किया कि जो बुढ़ापे पर अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते हैं. वहीँ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी,देशभक्ति, आदि क्षेत्रीय गीतों पर रिकार्डिंग डान्स किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद नगमा आरा ने कहा कि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को जागने का काम कर रही हैं. और आज अच्छी मुकाम हासिल किया है.
स्कूल संचालक अब्दुल जब्बार ने कहा कि एक छोटे से गांव स्थित चिल्लाह में ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 2018 में स्थापना की गई थी, ताकि हाई-फाई स्कूलों की तरह ग्रामीण बच्चे भी शिक्षा ग्रामीण स्कूल में ही प्राप्त कर सकें.
वहीँ कार्यक्रम के समापन में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरुष्कृत किया गया. इस दौरान मुन्ना राजा, नदीम सरवर,आलमगीर,लक्ष्मण यादव,आफ़ताब, शिक्षक तबरेज आलम,स्कूल डायरेक्टर एजाज आलम,व् बच्चे का अभिभावक मौजूद रहे.

