BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जीएम गोपाल सिंह की गोली मारकर हत्या, जिम्मेवारी पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप ने ली

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
जीएम गोपाल सिंह की गोली मारकर हत्या,  जिम्मेवारी पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप ने ली
Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग़ : त्रिवेणी सैनिक के जीएम गोपाल सिंह की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या की जिम्मेवारी पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप ने ली है.

Gopal Singh
मृतक गोपाल सिंह

पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि हजारीबाग त्रिवेणी सैनिक कंपनी के जीएम गोपाल सिंह की हत्या की जिम्मेदारी पीएलएफआइ संगठन लेता है.

बता दें कि त्रिवेणी सैनिक एनटीपीसी की आउटसोर्सिग कंपनी है जिसके जीएम गोपाल सिंह की बुधवार रात हत्या उस वक्त कर दी गयी थी जब वो देर रात की रात सदर थाना क्षेत्र स्थित जुलू पार्क के पास किसी से मिलकर अपने घर लौट रहे थे.

स्थानीय लोगों ने गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी. और गोपास सिंह को अस्पताल लेकर गये लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची अपराधियों के द्वारा फेंके गये पिस्टल को बरामद किया.

गोपाल सिंह कंपनी में 2 साल से जीएम थे. उनके नेतृत्व में ही कंपनी के द्वारा कोयला निकालने का कार्य शुरू किया गया था. पहले भी उन्हें नक्सलियों के द्वारा धमकी मिल चुकी थी. इसके बाद कंपनी समेत अधिकारियों की सुरक्षा भी बढ़ायी गयी थी.

पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम से जारी किये गये प्रेस रिलीज में कहा गया है कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के जीएम गोपाल सिंह की हत्या इसलिए कर दी गयी क्योंकि उसने गरीब किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा, खेतों पर बुलडोजर चलवाया, बाहरी लोगों को नौकरी दिया, पीएलएफआइ संगठन के नाम से करोड़ों की वसूली और पार्टी सुप्रीमो दिनेश गोप को एक महीने के अंदर मारने का धमकी दी थी. साथ ही इस रिलीज़ में यह भी कहा गया है की जब-जब आम जनता गरीब लोगों पर अन्याय, अत्याचार होगा तब-तब जनता का रक्षक बनकर कोई आयेगा.

खास बात यह है कि हज़ारीबाग़ के बड़कागाव में एनटीपीसी के कोल प्रोजेक्ट से जुड़े कंपनी के डीजीएम गोपाल सिंह बॉडीगार्ड के साथ चलते थे, उनकी अपनी गाड़ी भी थी, पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी. फिर भी वह रात नौ बजे अकेले ही किसी से मिलने पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद ने किया चुनावी दौरा, भाजपा के पक्ष में माहौल का दावा

Next Post

सिसई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त माईक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Next Post
सिसई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त माईक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

सिसई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त माईक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d