अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
रांची: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक चिरौंदी में संपन्न हुई. यह बैठक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरेन्द्र कपूर उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के संयुक्त सचिव ने कहा कि हम सभी को एक टीम वर्क के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है तथा अपने संगठन को झारखंड के हर व्यक्ति तक मानवहीत के लिए पहुंचाना है.
कपूर ने कहा कि समाजिक, प्रशासनिक समस्याओं को समाज के बीच तालमेल मिलाकर इसका निष्पादन करने की आवश्यता है. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि अपने संगठन की जो गरीमा है. उसे बचाते हुए मानव सेवा के प्रति हरहाल में हर समस्याओं के साथ उनके लिए कार्य करना है. इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों को पहचान पत्र और संगठन का सिंबल प्रदान किये गयें.
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश के विधि सचिव ओम प्रकाश प्रसाद, महासचिव राकेश ङ्क्षसह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव झारखंड संजय सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सुमन कुमार सिंह, संगठन सचिव जगदीश दास, संगठन सचिव रीता कुजूर, अभिषेक सिन्हा, चतरा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, रामगढ जिला अध्यक्ष अशोक प्रजापति, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, लातेहार जिला अध्यक्ष गुडडू वर्मा, चतरा जिला उपाध्यक्ष अरूण दास, भोला ठाकुर, बबलू ठाकुर, किशोरी ठाकुर के अलावे इस बैठक में कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

