BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पौधे चरने के अपराध में बकरे को किया पुलिस के हवाले

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in Uncategorized
पौधे चरने के अपराध में बकरे को किया पुलिस के हवाले

Goat handed over to police for the crime of grazing the plant

Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद : तेलंगाना में पौधे चरने का अपराध करने के जुर्म में तेलंगाना में बकरे को थाने की हवा खानी पड़ी. यह घटना करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर की है जहां मंगलवार को पौधे चरने पर एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने दो बकरे को पकड़ कर थाना पहुंचाया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

पौधे एनजीओ द्वारा ही लगाए गए थे.

थाना परिसर में खंभे से बांधकर दोनों बकरे को तब तक रखा गया जब तक उसके मालिक ने जुर्माना नहीं भरा.

पुलिस इंस्पेक्टर वासमशेट्टी माधवी ने बताया कि बकरे के मालिक ने बुधवार को नगर निगम प्राधिकरण को 1,000 रुपये का जुर्माना चुकाया जिसके बाद दोनों बकरे को रिहा किया गया.

एनजीओ सेव द ट्रीज के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में करीब 150 पौधे चरने की शिकायत की थी.

हालांकि पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने बकरे को गिरफ्तार नहीं किया था क्योंकि भारतीय दंड संहिता में पशुओं को गिरफ्तार करने या सजा देने का कोई प्रावधान नहीं है.

अधिकारी ने बताया, “बकरे के मालिक द्वारा जुर्माना भरने पर हमने बकरे को उनके हवाले कर दिया और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधे बकरे से नहीं चराने की चेतावनी भी दी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्यप्रदेश में नाव पलटने से 11 की मौत, 3 लापता

Next Post

टेनिस : संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी करेंगी क्लाइस्टर्स

Next Post
टेनिस : संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी करेंगी क्लाइस्टर्स

टेनिस : संन्यास के बाद दूसरी बार वापसी करेंगी क्लाइस्टर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d