BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीणों की पिटाई से बकरी चोरी के आरोपी की मौत, 1 घायल

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
ग्रामीणों की पिटाई से बकरी चोरी के आरोपी की मौत, 1 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा और काठीकुंड थाना क्षेत्र की सीमा पर अवस्थित झिलीमिली गांव में आज शाम बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों की बकरी मालिक व परिजनों की ने जमकर पिटाई कर दी जिससे एक युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है तथा बकरी चोरी के आरोपी युवक की पिटाई कर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है इसमें बकरी का मालिक भी शामिल हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बकरी मालिक और उसके परिजनों द्वारा जम कर की गई पिटाई से जख्मी 26 वर्षीय सुमान अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय दुलाल मिर्धा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका दुमका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस निरीक्षक सह शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी वकार हुसैन और काठीकुंड के थाना प्रभारी साकिब अंसारी ने घटना के संबंध में बताया कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ढाका गांव निवासी दुलाल मिर्धा और द्वारपहाड़ी गांव निवासी सुभान अंसारी नामक दो युवक लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर काठीकुंड के झिलमिली गांव आकर अर्जुन रजवार की एक बकरी गोद में उठा लिया और गांव से बाहर नदी की ओर निकल गया.

ब्राम्हणी नदी पार करने के बाद दोनों ने बकरी को काट डाला ताकि उसके मांस को अपने गांव ले जा सके. इस बीच बकरी मालिक और उसके परिजन बकरी चोर करने का शोर मचाने लगे. शोर झिलमिली गांव के बकरी मालिक के साथ काफी संख्या में परिजन भी मौके पर पहुंच गये और दोनों को पकड़ पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी.

ग्रामीणों की सूचना पर दोनों थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बकरी चोरी के आरोपी को मुक्त करा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान सुभान अंसारी नामक युवक की मौत हो गई और दुलाल मिर्धा गम्भीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर बकरी मालिक अर्जुन रजवार सहित दो लोगों को गिरफतार कर मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दरभंगा में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 14

Next Post

12 मई से चलेगी रांची-दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Next Post
12 मई से चलेगी रांची-दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

12 मई से चलेगी रांची-दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d