BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

by bnnbharat.com
August 12, 2019
in Uncategorized
खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

God came as Chief Minister: Mufeez

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  ख़ुर्शीद के पांव आज एक जगह टिक नहीं रहे थे. वह एयरपोर्ट से बाहर आने वाले लोगों को बड़ी बेसब्री से देख रहा था. लेकिन उसकी आंखें अपने भाई मुफ़ीज़ को ढूंढ रही थी. और वह पल आ भी गया. जब मुफ़ीज़ उसे नजर आया… दौड़ता हुआ ख़ुर्शीद अपने भाई मुफ़ीज़ के गले लग गया. भाई को आंखों के सामने देख खुर्शीद के आंसू छलक गए. बरबस रुंधे गले से बोला.. ईद-उल-अजहा मुबारक भाई जान. फिर क्या था दोनों भाई ऐसे गले मिले मानो वर्षों बाद मिल रहे हों. सच भी तो था आज पूरे ढ़ाई साल बाद यातनाओं और मुसीबतों को झेल कर खुर्शीद का भाई मुफ़ीज़ उसके सामने खड़ा था. वह भी बकरीद जैसे मुबारक दिन में. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इस नजारे को देख सभी खुश थे.

जहन्नुम जैसी जिंदगी हो गई थी :

मुफ़ीज़ ने बताया कि 2017 में वह दुबई गया था. यह सोचकर कि कुछ पैसे कमाकर वह वतन अपने परिवार को भेजेगा पर ऐसा हुआ नहीं. एक वर्ष तक किसी तरह काम करने के बाद जब उसका अनुबंध समाप्त हुआ तो उसने घर वापसी करना चाहा. लेकिन उससे जबरन काम लिया जाता रहा. अपराधी और गुलामों जैसा व्यवहार उसके साथ उसका मालिक मोहम्मद जहिया हुसैन करने लगा. एक दिन किसी तरह वह जहिया के चुंगल से निकल गया.

Also Read This:- अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया अभियान, 7 गिरफ्तार

लगाया चोरी का आरोप और दर्ज करा दिया मामला, ख़ुदा बन कर आये मुख्यमंत्री :

काम छोड़कर भाग जाने के बाद मुफ़ीज़ के मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाया. सऊदी अरब की पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया. लेकिन पुलिस लगातार उससे पूछताछ करती रही. मुफ़ीज़ ने बताया कि किसी तरह किराये के घर पर उसने 4 महीने व्यतीत किये जो किसी जहन्नुम से कम नहीं था. फिर अपने परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई और परिवारवालों ने राज्य के मुख्यमंत्री तक मेरी पीड़ा को पहुंचाया. देखते ही देखते मुख्यमंत्री ने पहल की और आज मैं अपने घर आ गया. मुझे वतन वापसी की उम्मीद नहीं थी, मुख्यमंत्री जी खुदा बन कर आये. मुख्यमंत्री के आप्त सचिव के. पी. बालियन ने भी मेरी बहुत मदद की है.

चोरी का आरोप गलत साबित हुआ :

मुफ़ीज़ ने कहा कि उस पर लगा चोरी का आरोप गलत साबित हुआ. मोजन अली मुझे लेकर गया था. उसने गलत ढंग से मेरे कागजात बनवाये थे. वह भी मेरी परेशानी का सबब बना. मैं तो लोगों से अपील करूंगा अपने वतन में काम करो. लेकिन गैर वतन जाकर कभी काम मत करो.

मुख्यमंत्री जी आपको शुक्रिया, आपने मुझे भाई से मिलवाया :

मुफ़ीज़ के भाई ने बताया कि वर्ष 2017 में मुफ़ीज़ सउदी अरब काम करने गया था. वह एक कुशल मैकेनिक है. उसे लेकर जाने वाला उसके दोस्त ने काम का ऑफर दिया था. लेकिन वहां जाकर उसे पता चला कि उसे बताया गया वेतन नहीं मिल रहा है और अधिक काम लिया जा रहा है. लेकिन 1 वर्ष का अनुबंध होने की वजह से मुफ़ीज़ चुप रहा. जब एक वर्ष 2018 में पूरा हुआ तो उसने रांची वापसी की गुहार लगाई. बावजूद इसके उससे जबरन काम कराया जाता रहा. इसके बाद हमलोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई और उन्होंने हमारे भाई की वतन वापसी करवाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आम्रेश्वर धाम बोलबम के जयकारे से हुआ गुंजायमान

Next Post

अजित डोभाल ने की समूचे श्रीनगर शहर, पुलवामा, अवन्तीपुरा, पाम्पोर, बडगाम की रेकी

Next Post
अजित डोभाल ने की समूचे श्रीनगर शहर, पुलवामा, अवन्तीपुरा, पाम्पोर, बडगाम की रेकी

अजित डोभाल ने की समूचे श्रीनगर शहर, पुलवामा, अवन्तीपुरा, पाम्पोर, बडगाम की रेकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d