विकास कुमार राम,
गोड्डा: सुन्दर पहाड़ी (एक संवाददाता) प्रखंड अंतर्गत संचालित सुन्दर पहाड़ी एवं चन्दना में मवेशी अस्पताल कम्पाउंडर व नाईट गार्ड के भरोसे चल रहा है.
स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि आज तक हमलोग मवेशी डॉक्टर को नहीं देख पाये है कि यंहा का डॉक्टर कौन और कैसा है.
कम्पाउंडर से पूछने पर पता चलता है कि आज डाक्टर नहीं आये है. दवा भी सभी बिमारी का उपलब्ध नहीं है तथा मवेशी को कोई बीमारी होने पर डाक्टर के अभाव में कम्पाउंडर का ही शहारा लेना पड़ता है.
वहीं चन्दना मवेशी अस्पताल में लोगों का कहना है कि मवेशी डाक्टर झंडा फहराने दिन नजर आये थे और चन्दना के सप्ताहिक हाट के दिन कभी कभार आते है, बाकी दिन अस्पताल में नजर ही नहीं आते है. जो जांच का विषय है. साथ ही सुन्दर पहाड़ी एवं चन्दना के ग्रामीण जनता ने मवेशी अस्पताल में प्रतिदिन मवेशी चिकित्सक को रहने का मांग जिला प्रशासन से किया है.

