BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवान भरोसे भारतीय क्रिकेट: गांगुली

by bnnbharat.com
August 7, 2019
in समाचार
भगवान भरोसे भारतीय क्रिकेट: गांगुली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने राहुल द्रविड़ को हितों के टकराव के मुद्दे पर भेजे गए नोटिस पर बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है. बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी डी.के. जैन ने बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के ऑपरेशन्स हेड द्रविड़ को नोटिस भेज हितों के टकराव के मुद्दे पर सफाई मांगी थी. जैन ने यह फैसला मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद लिया है.

गांगुली ने ट्वीट किया, “भारतीय क्रिकेट में नया फैशन है हितों का टकराव, खबरों में बने रहने का सबसे अच्छा तरीका है. भगवान भारतीय क्रिकेट की मदद करे, द्रविड़ को बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर से हितों के टकराव मामले में नोटिस मिला है. ”

Also Read This: अब टीवी अम्पायर लेंगे नो बॉल पर फैसला

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, “वास्तव में मुझे पता नहीं यह कहां जा रहा है..आप भारतीय क्रिकेट में उनसे बेहतर व्यक्ति नहीं देख सकते. ऐसे महान खिलाड़ियों को लिए नोटिस भेजना उन्हें अपमानित करने जैसा है. क्रिकेट की बेहतरी के लिए उनकी सेवाओं की आवश्यकता है. हां, भारतीय क्रिकेट को भगवान बचाए. ”

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की थी और कहा था कि गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि द्रविड़ जो हाल ही में एनसीए के ऑपरेशन्स हेड नियुक्त किए गए हैं वह इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष भी हैं और इस कंपनी के पास आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मालिकाना हक भी है.

अधिकारी ने कहा, “हां, द्रविड़ को जैन ने पिछले सप्ताह नोटिस भेजा है और दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है. ”

एमपीसीए के अजीवन सदस्य गुप्ता ने पहले भी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस. लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में प्रत्येक वर्ष कम हो रहा दो मीटर तक भूमिगत जलस्तर

Next Post

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता … तीन कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता … तीन कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता ... तीन कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d