जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर आज दिनांक 5 दिसंबर 2019 दिन गुरुवार को टाउन हॉल में सेक्टर मेजिस्ट्रेट को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक तथा पुलिस प्रेक्षक एम.जी.अरडाड, जे. मेघानाथ रेड्डी, शरद लक्ष्मण अहीरे, दिलीप कुमार भी शामिल हुए. प्रेक्षक महोदय के द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित भी किया तथा उनको अपने कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी.
सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों की निगरानी एवं मॉक पाॅल के संचालन को देखने की जानकारी दी गई. उन्हें यह भी बताया गया कि जिन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब रहने से उसे तुरंत ही बदलवाने की बात कही. उन्हें चुनाव से संबंधित फाॅर्मेट भरने की भी जानकारी दी गई. उनके द्वारा कहा गया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने व मतदान कार्य में विधि व्यवस्था को बनायें रखने में सेक्टर मजिस्ट्रेट का अहम रोल है. प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), कंट्रोल यूनिट व वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) की विस्तृत जानकारी दी गई.

