BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल लॉकडाउन खुलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है और इससे शेयर बाजार में रिकवरी हो रही है. इसी वजह से गोल्ड और सिल्वर में गिरावट आ रही है.

सोमवार को वायदा बाजार में गोल्ड की कीमत 0.36 फीसदी यानी 170 रुपये (प्रति दस ग्राम) गिरकर 47,164 पर पहुंच गई. वहीं सिल्वर के दाम 0.88 फीसदी यानी 366 रुपये घट कर 47,324 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.

दरअसल, लॉकडाउन के बाद अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और इससे शेयर बाजार की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है. इस वजह से निवेशकों का रुझान गोल्ड बाजार की ओर कम हो रहा है. चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने और दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से राहत पैकेज जारी किए जाने से इसकी कीमतों में उछाल दर्ज की गई थी.

वैसे लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी. वैसे भारतीय रिटेल बाजार में सोने की मांग अभी कम ही देखी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरों को ले जा रही बस पलटी, 25 घायल

Next Post

SSB की बड़ी कामयाबी, हजारों रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

Next Post
SSB की बड़ी कामयाबी, हजारों रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

SSB की बड़ी कामयाबी, हजारों रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d