BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहें हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आज लगातार तीसरे दिन भारत में सोने और चांदी की कीमतें कम हुई हैं. एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 1.6 फीसदी गिरकर 60,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. इस सप्ताह दुनिया भर में कीमती धातु की कीमतों में भारी गिरावट आई है. 

पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई थी और सोमवार को यह 1,200 रुपये सस्ता हुआ था. मंगलवार को चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई, सोमवार को चांदी की कीमत 6,000 रुपये कम हुई थी. पिछले महीने के 56,200 रुपये के उच्च स्तर की तुलना में, भारत में सोना अब 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे है.

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजारों में आज मजबूत अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव हुआ. दूसरी ओर, अमेरिका-चीन के तनाव और आर्थिक सुधारों की चिंताओं से सोने को निचले स्तर पर समर्थन मिला है. सोना हाजिर थोड़े बदलाव के साथ 1,902.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा. अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 24.26 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 869.64 डॉलर और पैलेडियम 0.8 फीसदी फिसलकर 2,203.15 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया.

डॉलर सूचकांक अन्य मुद्राओं के मुकाबले आठ सप्ताह के शिखर पर पहुंच गया. एक मजबूत डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है. आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के समय में सोने को एक सुरक्षित-संपत्ति माना जाता है। लेकिन कम जोखिम के बावजूद, इस सप्ताह सोने की कीमतें कम हुई हैं।

दुनिया के सबसे बड़े सोना-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में ईटीएफ होल्डिंग मंगलवार को 0.05 फीसदी गिरकर 1,278.23 टन रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी में 24 सितंबर से लगेगा विशेष शिविर, 30 सितंबर तक आवेदन जमा होंगे

Next Post

‘Lungi Ngidi’ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अंतिम ओवर में 30 रन लुटाए

Next Post
‘Lungi Ngidi’ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अंतिम ओवर में 30 रन लुटाए

'Lungi Ngidi' के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अंतिम ओवर में 30 रन लुटाए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d