BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
सोने और चांदी की कीमत में आई बढ़त
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: सर्राफा बाजार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बंद रहे. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 4 जून, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 483 रुपये की बढ़त के साथ 45,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

इसके अलावा पांच अगस्त, 2021 के वायदा का सोना गुरुवार को 391 रुपये की बढ़त के साथ 45,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. भले ही इस हफ्ते कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन सोने की कीमतें इस समय अपने उच्च स्तर से काफी नीचे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि सोने की कीमतों में कितना फर्क आया है.

इस सप्ताह सोने के भाव में तेजी दर्ज हुई है. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 मार्च को एमसीएक्स पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत 44,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी. वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 45,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. इस तरह इस सोने की कीमत में इस हफ्ते 307 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज हुई है.

बीते आठ महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सोने के वायदा भाव का पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था. इस सत्र में सोने की वायदा कीमत करीब 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी. इस तरह सोने की वायदा कीमत बीते आठ महीने में 11,682 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुकी है.

इस हफ्ते चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 1275 रुपये की तेजी के साथ 65,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इस चांदी का भाव इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 मार्च को एमसीएक्स पर 64,311 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था. इससे पिछले सत्र में यह 64,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. इस तरह चांदी के वायदा भाव में इस हफ्ते में 284 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई.

चांदी की मौजूदा कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी टूट चुकी हैं. चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था. इस सत्र में चांदी की कीमत करीब 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इस तरह चांदी का भाव अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 14,085 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपराष्ट्रपति नायडू ने ली कोरोना वायरस की दूसरी डोज

Next Post

जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों एकड़ वन जलकर खाक

Next Post
कालियाबेड़ा जंगल में लगी भीषण आग, तेज हवा से फैली

जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों एकड़ वन जलकर खाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d