नई दिल्ली: सोने व चांदी के वायदा भाव में आज सोमवाार को गिरावट देखने को मिल रही है.वहीं,सोने व चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.
ब्लूमबर्ग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव सोमवार प्रातः काल 0.04 फीसद या 0.64 डॉलर की बढ़त के साथ 1571.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था. वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.12 फीसद या 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था.
वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव सोमवार प्रातः काल 0.14 फीसद या 55 रुपये की गिरावट के साथ 40,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था. इसके अतिरिक्त पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें सोमवार प्रातः काल 0.03 फीसद या 12 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी, जिससे यह 40,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था.
चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव सोमवार प्रातः काल 0.14 फीसद या 65 रुपये की गिरावट के साथ 46,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था.
क्रूड ऑयल की वायदा कीमतों में भी सोमवार प्रातः काल गिरावट देखने को मिल रही है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार प्रातः काल 19 फरवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.41 फीसद या 15 रुपये की गिरावट के साथ 3602 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सर्राफा मार्केट में सोना बढ़त के साथ बंद हुआ था. शुक्रवार को सोना 112 रुपये के उछाल के साथ 41,249 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.वहीं, चांदी 94 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 47,305 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी.

