BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
सोना-चांदी के कीमत में आई तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमत में उछाल आया. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.16 फीसदी बढ़कर 52,252 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 0.8 फीसदी बढ़कर 65,880 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. सोने की कीमत में पिछले हफ्ते तेजी आई थी, पांच दिनों में यह लगभग 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला. अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

वैश्विक स्तर पर, आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमत में तेजी आई है. हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,955.76 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 25.72 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम 0.8 फीसदी बढ़कर 896 डॉलर हो गया.

डॉलर इंडेक्स लगभग दो महीने के निचले स्तर पर यानी 92.177 के करीब था. एक कमजोर अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक सस्ता बनाता है. सोना का कारोबार ज्यादातर अमेरिकी डॉलर में होता है और भारत सोने का बड़ा आयातक है.

दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.63 फीसदी बढ़कर 1,260.30 टन हो गई. दुनिया भर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों पर चिंताओं से भी सोना प्रभावित हुआ है. वैश्विक कोविड-19 संक्रमण के मामले पांच करोड़ से अधिक हो गए हैं.

https://bnnbharat.com/this-t20-league-will-start-from-26-november/
https://bnnbharat.com/if-we-can-learn-anything-from-trumps-defeat/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 नवंबर से शुरू होगी ये टी-20 लीग

Next Post

हमसफर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी, ऊपर-नीचे हो गई यात्रियों की सांसें

Next Post
हमसफर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी, ऊपर-नीचे हो गई यात्रियों की सांसें

हमसफर एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंटी, ऊपर-नीचे हो गई यात्रियों की सांसें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d