BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर अक्तूबर में सोने का वायदा पांच दिनों में चौथी बार गिरा. आज यह 0.27 फीसदी नीचे 49,771 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया. एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 59329 रुपए प्रति किलोग्राम रही.

इस सप्ताह 2,000 रुपए सस्ता हुआ सोना

पिछले सत्र में, सोने की कीमतें 0.64 फीसदी यानी 300 रुपए बढ़ीं, जबकि चांदी 1.8 फीसदी यानी 1060 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी थी. भारत में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इस सप्ताह सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 9,000 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है.

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजारों में सोना मजबूत डॉलर के चलते दबाव में रहा. इस सप्ताह हाजिर सोना 4 फीसदी से अधिक गिरा है. आज इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,864.47 डॉलर प्रति औंस हो गया. अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 1.1 फीसदी गिरकर 22.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी नीचे 846.72 डॉलर और पैलेडियम 2,226.44 डॉलर पर सपाट रहा.

इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स 1.5 फीसदी ऊपर रहा, जो अप्रैल की शुरुआत के बाद से सबसे अच्छा स्तर है. एक मजबूत डॉलर गोल्ड को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है. कोटक सेक्योरिटीज ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज में देरी हो रही है, अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस की नियुक्ति पर राजनीतिक तकरार, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, यूएस-चीन के तनाव और ब्रेक्सिट की अनिश्चितताओं से कीमतें प्रभावित हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्लिन चोपड़ा का दावा: क्रिकेटर्स की पत्नियां भी करती हैं…दम मारो दम

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव टालने वाली याचिका खारिज, SC ने सुनवाई से किया इनकार

Next Post
31 मार्च के बाद बिके BS-4 वाहनों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन: सुप्रीम कोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव टालने वाली याचिका खारिज, SC ने सुनवाई से किया इनकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d