BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोना 90 रुपये टूटा, चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
सोना 90 रुपये टूटा, चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

सोना 90 रुपये टूटा, चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपये टूटकर 43,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. चांदी भी 40 रुपये की गिरावट के साथ 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी.

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों से पूंजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया. इससे सोने में तेजी रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी.

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 90 रुपये टूटकर 43,820 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 43,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका. आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,200 रुपये पर स्थिर रही.

चाँदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. चांदी हाजिर 40 रुपये फिसलकर 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. यह 18 फरवरी के बाद का निचला स्तर है. चांदी वायदा भी 96 रुपये उतरकर 46,984 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी. सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे.

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 43,820 रुपये

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….43,650 रुपये

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..48,500 रुपये

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..46,984 रुपये

सिक्का लिवाली प्रति इकाई ………970 रुपये

सिक्का बिकवाली प्रति इकाई……..980 रुपये

गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………31,200 रुपये

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध संबंध के शक में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

Next Post

डेविड वार्नर फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान नियुक्त किए गए

Next Post
डेविड वार्नर फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान नियुक्त किए गए

डेविड वार्नर फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान नियुक्त किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d